अगर आप भी रोजाना चाव से खाते हैं दही के साथ प्याज, आज ही छोड़ दें सेहत के लिए है खतरनाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। खानेपीने के शौकीन लोग कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लेकिन कुछ एक्सपेरिमेंट आपकी सेहत पर भारी भी पड़ सकते हैं। जैसे कि दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं। वहीं कुछ लोग दही के साथ आम खाते हैं ऐसा करना भी आपकी सेहत को खराब कर सकता है। जानिए दही के साथ प्याज को खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है। साथ ही जानिए कि दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

दही और प्याज खाने से कई बीमारियां संभव
दही में प्याज डालकर तो आप बड़े चाव से खाते हैं लेकिन ये चाव आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है क्या आप ये जानते हैं। दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें।

दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं

यह भी पढ़ें -   अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पशुपालकों को दी बड़ी सौगात, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की होगी बढ़ोतरी

उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल: 29 नवंबर 2026, रविवार

आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।

तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।

दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440