कहीं आप भी तो हर समय अपने को थका-थका महसूस करते हैं, तो हो सकती है खून की कमी!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। क्या आप जानते हैं कि बहुत सी छोटी-मोटी चीजें आपके स्वास्थ्य को कितनी प्रभावित करती हैं? इन्हीं में से एक है लो हीमोग्लोबिन लेवल, जिसका सामना दुनियाभर के लाखों लोग कर रहे हैं और बहुत से लोग इस कमी से भी अंजान रहते हैं। हीमाग्लोबिन हमारी लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जान वाला आयरन से बना एक प्रोटीन है, जो हमारे शरीर में ऑक्सीजन लाने-ले जाने का काम करता है। गंभीर रूप से हीमोग्लोबिन लेवल में कमी एनीमिया जैसी स्थिति का कारण बनती है। एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है। हालांकि आप जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लो हीमोग्लोबिन लेवल की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर रहते हुए बिना दवा से कैसे हीमोग्लोबिन लेवल को बेहतर बना सकते हैं।

अपनी डाइट का ख्याल रखें
हीमोग्लोबिन की कमी वाले लोगों को आयरन, विटामिन सी और फोलिक एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। आयरन, शरीर में हीमोग्लोबिन को बनाने वाला एक महत्वपूर्ण मिनरल है। आयरन से भरपूर फूड्समें हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, अंडा, चिकन, सी फूड, खजूर, बादाम, बीन्स, साबुत अनाज, दही और बीज शामिल हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि विटामिन सी का दुरुस्त लेवल शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। विटामिन सी की पूर्ति के लिए आप संतरा, नींबू, ब्रोकली, अंगूर, टमाटर, पपीते का सेवन करना चाहिए।

आयरन से समृद्ध हर्बल टी पिएं
कुछ हर्बल चाय में ऐसे शक्तिशाली तत्व मौजूद होते हैं, जो प्लांट बेस्ड आयरन का एक समृद्ध स्रोत होते हैं। सिंहपर्णी, नेट्लस, लाल रास्पबेरी की पत्तियां और येलो डोक में आयरन के अलावा विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इन हर्बल चाय का रोजाना सेवन न केवल आपकी नसों को शांत करने में मदद करता है बल्कि लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को भी बढ़ाता है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में बारिश का कहर: दो और नेपाली मजदूरों की मौत, जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 5

एक्सरसाइज करें
हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से न केवल आपको अपने शरीर को टोन करने में मदद मिलती है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जो पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण और शरीर को सही से काम करने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन के लो लेवल से परेशान लोगों को अपनी पसंद की किसी न किसी प्रकार की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए और ये आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 14 दिवसीय निःशुल्क CCTV कैमरा व स्मोक डिटेक्टर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

कांसे के बर्तन में पिएं पानी
लंबे समय तक कांसे के बर्तन में रखे पानी को पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और आयरन का लेवल भी बढ़ता है। यह प्राचीन वक्त में किए जाने वाले कुछ नुस्खे में से एक हैं, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसा करने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। रात भर तांबे की बोतल या जग में पानी भरकर रखें और अच्छे परिणाम के लिए सुबह सबसे पहले खाली पेट इसका सेवन करें।

आयरन छीनने वाले फूड्स से बचें
कुछ प्रकार के फूड्स वास्तव में आयरन के अवशोषण को कम करने या फिर रोकने का काम करते हैं। दूध और पनीर जैसे फूड्स का बहुत अधिक सेवन, चाय, सोडा, कॉफी या शराब जैसी चीजें आपके हीमोग्लोबिन लेवल को प्रभावित करती हैं। इसलिए हीमोग्लोबिन लेवल को बनाए रखने के लिए ग्लूटेन बेस्ड उत्पादों का सेवन कम से कम करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440