सूखी खांसी से परेशान हैं तो अजमाएं कुछ असरदार घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

If you are troubled by dry cough then try some effective home remedies

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ठंड में सर्दी और जुकाम पीछा ही नहीं छोड़ते, वहीं इस मौसम में सूखी खांसी (Dry Cough) भी खूब परेशान करती है। रात के समय ये अधिक दिक्कत देने लगती है. कई बार तो ऐसा होता है कि खांसी के कारण पूरी रात नींद ही नहीं आती। सीरप और दवाइयों के बाद भी कई बार सूखी खांसी यानी ड्राई कफ से छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में घरेलू उपाय अक्सर अपना असर दिखा जाते हैं। आप भी सूखी खांसी से परेशान हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद असरदार घरेलू उपाय लेकर आए हैं।

सूखी खांसी के लिए घरेलू उपचार
अदरक और शहद

सूखी खांसी के घरेलू इलाज के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत है वो हैं शहद, अदरक और मुलेठी. इन चीजों में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो खांसी से राहत देने के साथ ही इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाती हैं। एक चम्मच शहद में अदरक के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर इसका सेवन करें। गला ना सूखे इसके लिए आप मुलैठी की छोटी सी डंडी लेकर मुंह में रखें, इससे गले में खराश नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -   अब सिर्फ डिग्री नहीं, नौकरी भी दिलाएगा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय! उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बना बड़ा रोडमैप

गर्म पानी में शहद
सूखी खांसी के उपचार के लिए दो चम्मच शहद को आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें। नियमित शहद के सेवन से आपको सूखी खांसी में आराम महसूस होगा। रात के समय इसे पीने से गले में हो रही खराश में भी कमी आएगी।

शहद के साथ पीपल की गांठ
पीपल की गांठ को अच्छे से पीस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित ऐसा करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको सूखी खांसी से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें -   काशीपुर में रफ्तार का कहर: टैंकर की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो साथी जिंदगी की जंग लड़ रहे

अदरक और नमक
अदरक के एक छोटे से टुकड़े को लेकर उस पर एक चुटकी नमक छिड़क लें और इसे दांतों के नीचे दबा लें। इस तरह अदरक का रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें. करीब 5-7 मिनट तक इसे मुंह में रखें और फिर चाहे तो कुल्ला कर लें, आपको सूखी खांसी से आराम मिलेगा।

काली मिर्च और शहद
काली मिर्च और शहद का सेवन एक-साथ मिलाकर करने से भी सूखी खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है। आप 4-5 काली मिर्च पीसकर उसका पाउडर बना लें अब इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसे नियमित लेने से आपको कुछ ही दिनों में सूखी खांसी से राहत मिल जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440