समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बच्चों में भूख ना लगना एक आम परेशानी है लेकिन कई बार ये बच्चों के विकास को बाधित करता है। दरअसल, बच्चों की उम्र ग्रोथ की होती है और तब शरीर को सबसे ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। लेकिन पोषण की कमी बच्चों की हाईट और वेट के साथ उनके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जरूरी ये है कि बच्चे को आप उनकी उम्र के हिसाब से पोषण दें और इसके लिए सही डाइट दें। पर तब क्या जब आपके बच्चों को भूख ही नहीं लगती हो और उन्हें कुछ भी जबरदस्ती खिलाना-पड़ता हो। ऐसे में इस तरह खाना खिलाने से आपके बच्चों को सही पोषण नहीं मिलेगा। इसलिए आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे उनकी भूख बढ़े और वो खुद ही अपने मन से खाना खाना चाहें। तो, आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपने बच्चों की भूख कैसे बढ़ा सकते हैं।


बादाम पाक दें
बादाम पाक बच्चों में सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ाता बल्कि उनकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। दरअसल, ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और शरीर के काम काज को तेज करता है। इस तरह ये मेटाबोलिज्म को तेज करके भूख बढ़ाता है। इसके अलावा बादाम पाक आपके लिवर फंक्शन को भी तेज करते हैं, जो कि भूख बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। बादाम पाक को और घर पर भी बना कर अपने बच्चों को दे सकते हैं।
शहद में भिगोया हुआ छुहारा खिलाएं
छुहारे को शहद में भिगो कर बच्चों को खिलाने से ये उनकी भूख बढ़ाता है। दरअसल, छुहारा मेटाबोलिज्म को तेज करता है और भूख को ट्रिगर करता है। साथ ही ये बच्चों की हड्डियों को मजबूती देने में भी मददगार है। इसका प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। साथ ही इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है जो कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है और आपको कई बीमारियों से बचाती है।
आंवला खिलाएं
आंवला भूख बढ़ाने में बहुत मददगार है। दरअसल, इसमें में विटामिन सी और रफेज होता है। ये लैक्सटेसिव की तरह काम करता है और पेट साफ करने में मददगार है। ये इस तरह मेटाबोलिज्म को तेज करता है और बच्चों की भूख बढ़ाता है। इसके अलावा ये लिपिड को कम करके भूख बढ़ाने में भी मददगार है।
सौंफ और अजवाइन का करें प्रयोग
सौंफ और अजवाइन दोनों ही मेटाबोलिज्म तेज करने में बहुत ही मददगार है। दरअसल, सौंफ भूख बढ़ाने वाले हार्माेन को बढ़ावा देता तो वहीं अजवाइन पाचन तंत्र को तेज करके भूख बढ़ाता है। साथ ही ये पेट साफ करता है और गैस व बदहजमी की समस्या को दूर करता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस बच्चों को रोज खाली पेट सौंफ और अजवाइन खाने को दें। उन्हें कहें कि इन्हें चबा-चबा कर खाएं और फिर ग्लास पानी पी लें।
पिप्पली का सेवन करवाएं
पिप्पली का सेवन मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। दरअसल, ये बॉवेल मूवमेंटको तेज करता है और बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करता है। साथ ही ये एनर्जी बूस्टर की तरह भी काम करते हैं और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन सबके अलावा ध्यान रखें कि बच्चों को खूब पानी पिलाएं ताकि उनका पेट साफ रहे, मेटाबोलिज्म तेज हो और उनकी भूख बढ़ेगी।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440