इन असरदार उपायों से चुटकियों में दूर हो जाएगा सिरदर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सिरदर्द एक आम समस्या है, जिसकी शिकायत अक्सर लोग करते हैं। सिरदर्द देखा जाए तो वास्तव में कोई बीमारी तो नहीं है, लेकिन सिरदर्द को किसी बीमारी के आगमन की चेतावनी के रूप में देखा जा सकता है। इसलिए सिरदर्द का इलाज करना जरूरी होता है। यहां हम आपको सिरदर्द की वजह और इसे ठीक करने के उपाय के बारे में बता रहे हैं।

क्यों होता है सिर में दर्द?

  • ज्यादा तनाव लेने की वजह से।
  • सर्दी लगने की वजह से।
  • काम के अधिक दबाव के कारण।
  • नींद पूरी नहीं होने से।
  • ज्यादा थक जाने की वजह से।

सिरदर्द को दूर करने के लिए टॉप घरेलू उपाय
नारियल से

  1. नारियल की गरी को आपको मिश्री में मिला लेना है और हर दिन सुबह में इसे खाना है।
  2. इससे सिरदर्द की शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

जायफल से

  1. यदि आपको सिरदर्द सर्दी की वजह से हो रहा है तो आपको अपनी ललाट पर जायफल को रगड़ कर लगाना चाहिए।
  2. इसका लेप करने से आपका सिर दर्द दूर हो जाएगा।

आंवला से

  1. सबसे पहले तो आपको आंवले को सुखा लेना है। इसका चूर्ण बना लेना है।
  2. जब भी आपको सिर में दर्द हो तो एक चम्मच घी में आपको दो चम्मच आंवले का चूर्ण मिलाकर खा लेना है। इसके बाद एक गिलास दूध पी लेना है। इससे सिर का दर्द दूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें -   वोट डालने हल्द्वानी आ रहे सरकारी चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत

बादाम से

  1. सबसे पहले बादाम को आप अच्छी तरह से पीस लें।
  2. उसके बाद इसमें सरसों का तेल मिला दें।
  3. इससे सिर की मालिश करने से सिरदर्द खत्म हो जाएगा।

तरबूज से

  1. सिरदर्द यदि आपको गर्मी की वजह से हो रहा है तो आपको इसके लिए तरबूज के गूदे को निकाल लेना चाहिए और कपड़े से इससे निचोड़ लेना चाहिए।
  2. इसके रस को आप कांच के गिलास में भरकर पीएंगे तो सिरदर्द की शिकायत दूर हो जाएगी।

बेल से

  1. बेल के कुछ पत्ते ले लीजिए। उसका रस आप निकाल लीजिए।
  2. इसमें आपको कपड़े की पट्टी को भिंगो है और उसे अपने सिर पर रखना है। इससे सिरदर्द दूर हो जाता है।
  3. यदि सिरदर्द आपको लंबे समय से हो रहा है तो आप को 11 बेलपत्र लेने हैं और इन्हें पीसकर इसका रस निकाल कर इसे पी जाना है। इससे सिर दर्द बिल्कुल ठीक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, मजदूरों की कई झोपड़ियां और घरेलू सामान जलकर स्वाहा

सेब से

  1. हर दिन यदि आप खाली पेट में एक सेब काटकर खाते हैं तो इससे पुराना सिरदर्द एकदम दूर हो जाता है।
  2. इसमें आपको हल्का नमक लगाना है और चबा-चबा कर खाना है। 10 दिन तक ऐसा करने से लाभ दिखने लगेगा।

अंगूर से

  1. सिरदर्द चाहे किसी भी तरह का हो, अंगूर का रस यदि आप पीते हैं तो इससे आपको फायदा जरूर मिलता है।

गाजर और चुकंदर से

  1. गाजर खीरा और चुकंदर का रस निकालकर इन्हें मिला लेना है।
  2. इसे यदि आप पीते हैं तो इससे भी सिर का दर्द दूर हो जाता है।

नींबू से

  1. आपको नींबू की पत्तियों को कूट लेना है और उसका रस निकाल कर सूंघना है। इससे सिर का दर्द दूर हो जाता है।
  2. यही नहीं, नींबू को यदि आप चाय में निचोड़ कर पीते हैं तो इससे भी फायदा मिलता है।
  3. यदि आपको सिर में दर्द हमेशा होता रहता है तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। इससे लाभ अवश्य मिलेगा।

(नोट- इन उपायों के बावजूद आपका सिरदर्द ठीक न हो और लगातार बना रहे तो आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।)

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440