गर्मियों में अक्सर खुजली और बालो के टूटने की समस्या से रहते हैं परेशान, तो दूर करने के अपनाये इन घरेलू उपायों को

खबर शेयर करें

In summer, you are often troubled by the problem of itching and hair breakage, so adopt these home remedies to get rid of it.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के मौसम में अक्सर बालों में खुजली की समस्या बनी ही रहती है, बालों में खुजली के साथ-साथ डैंडरफ की समस्या भी बढ़ जाती है, वहीं इनके होने से बाल टूटने लग जाते हैं, वहीं कमजोर भी हो जाते हैं, ये समस्या अक्सर गर्मियों के मौसम में सिर में खुजली आने के कारण होती है, कई बार खुजली इतनी ज्यादा ही बढ़ जाती है, कि कंट्रोल करना चाहते हैं तो भी ये नियंत्रित नहीं होती है, ऐसे में हेयर फॉल की समस्या होने लग जाती है। ऐसे में आप इन समस्यायों से निजात पाना चाहते हैं तो इन उपायों को अपना सकते हैं।

जानिए कि गर्मियों के मौसम में क्यों ज्यादा होती है इचिंग की समस्या
गर्मियों के मौसम में इचिंग की समस्या इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि इस मौसम में ह्यूमिडिटी बहुत ही ज्यादा होती है, जिसके कारण स्कैल्प में समस्या होने लग जाती है, इचिंग की साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या भी रहती है क्योंकि धूल-मिटटी भी बालों में एकत्रित होने लग जाती है, जिसके कारण छोटे-छोटे दाने पड़ जाते हैं, जिसके कारण बैक्टेरियल इन्फेक्शन हो जाता है। यदि इन समस्यायों से समय रहते नियंत्रण नहीं किया जाता है तो ये बाल टूटने यानी हेयर फॉल का कारण भी बनती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

जानिए इन समस्यायों से कैसे पा सकते हैं निजात
-बालों को धूल-धूप से बचा के रखने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है, इसलिए कोशिश करें कि स्कार्फ़ से कवर कर के ही रखें।

यह भी पढ़ें -   अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

-कई बार गर्मियों के मौसम की वजह से हेयरफॉल होना शुरू हो जाता है, ऐसे में आप अपने बालों के अनुसार ही शैम्पू का इस्तेमाल करें।

-बाल को मजबूत और घना बना के रखने के लिए आप कोशिश करें कि रोजाना व्यायाम करें, वहीं अपने स्कैल्प को भी क्लीन रखें।

-हेयरफॉल की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो डाइट में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं।

-बहुत से लोगों की हैबिट होती है कि वे अक्सर बालों में तेल लगा के रखते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में बालों में तेल लगा के रखने से अवॉयड करना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440