क्या सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना सही है? जानें सेहत पर कैसे असर डाल सकती है ये आदत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर को हाइड्रेट रखने और बीमारियों से बचाने के लिए हमें रोजाना पानी पीना जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक हमें रोजाना 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। कई लोग ऐसा मानते हैं कि सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना फायदेमंद होता है पर क्या वाकई इसके हेल्थ बेनीफिट्स हैं या ये आम प्रक्रिया है इससे जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।

ब्रश करने से पहले पानी पीने के फायदे

डाइजेशन बेहतर होगा
सुबह अगर आप ब्रश करने से पहले बांसी मुंह से पानी पिएंगे तो आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी जिसके फलस्वरूप आप जो भी खाएंगे वो आसानी से पच जाएगा। शरीर में गंदगी जमा होने के कारण कई बीमारियां जैसे आलस्य आना, पिंपल्स होना, पेट के रोग, अपच की समस्या हो सकती है। अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं तो विषैले तत्व शरीर के बाहर निकल जाते हैं।

शरीर को सुबह हाइड्रेट करना जरूरी है
जब आप सोते हैं रात में तब आपका शरीर पानी का इस्तेमाल कर लेता है जिससे कभी-कभी आपको प्यास लगती है और आप रात में उठकर पानी पीते हैं इसलिए आपको सुबह उठकर पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

यह भी पढ़ें -   अज्ञात कारणों के चलते युवक फंदे में झूला युवक, मौत

ब्रश से पहले पानी पिएंगे तो मुंह में नहीं जमा होंगे बैक्टीरिया
आपके मुंह में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया रात के समय बढ़ जाते हैं, अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन कर लेंगे तो आपका मुंह जर्म फ्री हो जाएगा और उसके बाद ब्रश करना ज्घ्यादा फायदेमंद साबित होगा।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करेंगे तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। अगर आपको खांसी या कोल्ड के लक्षण जल्दी-जल्दी होते हैं तो आपको सुबह पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह खाली पेट या बिना ब्रश किए बगैर पानी का सेवन करने से स्किन और बाल भी अच्छे रहते हैं।

हाई बीपी और हाई शुगर से बच सकते हैं
सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करेंगे तो हाई बीपी की समस्या से बच सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा। कई एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं की सुबह ब्रश किए बिना अगर आप पानी पीते हैं तो मोटापे की समस्या से भी बच सकते हैं। वजन कम करना चाहते हैं ता आपको सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने की आदत फायदा पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी
सुबह ड्राय माउथ की समस्या के कारण मुंह से बदबू आती है अगर आप सुबह उठकर पानी का सेवन कर लेंगे तो मुंह से बदबू आने की समस्घ्या से बच सकते हैं। ड्राय माउथ की समस्या तब होती है जब सलाइवा का प्रोडक्घ्शन कम हो। मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए सलाइवा जरूरी है पर सोते समय सलाइवा का कम स्तर मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ा देता है जिसके चलते मुंह से बदबू आती है इसलिए आपको सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करना चाहिए।

ब्रश करने के बाद पानी पीना चाहिए?
ब्रश करने के बाद आपको न सिर्फ पानी का सेवन बल्कि किसी भी खाने की चीज का सेवन अवॉइड करना चाहिए। ब्रश करने के बाद पानी पीने से ब्रश करने के फायदे कम हो जाते हैं। जब आप ब्रश करने के बाद पानी पी लेते हैं तो उससे टूथपेस्ट के गुण कम हो जाते हैं। आपको ब्रश करने के 15 से 20 मिनट बाद ही कुछ भी खाना या पीना चाहिए।

आपको सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करना चाहिए, अगर आप ब्रश करने के बाद पानी का सेवन करते हैं तो ब्रश करने के 20 मिनट बाद ही पानी पिएं या कुछ भी खाएं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440