सुबह के वक्त इन चीजों को देखना होता है अशुभ, करें बचने की कोशिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सुबह के वक्त हम दिन भर के कामों की रूपरेखा बनाकर घर से निकलते हैं। मगर कई बार नजरें ऐसी चीजों पर पड़ जाती हैं, जिनको देखने से बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं। शास्घ्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख देखने को मिलता है, जिनको सुबह के वक्त देखने से पूरा दिन खराब हो जाता है।

इन चीजों को देखने पर घिर सकते हैं परेशानी में
सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद आंख खुलते ही, भस्म, कपास, दवाई, और सांप का दिखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि अगर ऐसी चीजें दिख जाएं तो उस दिन हर काम में विशेष सावधानी रखें।

इनका दिख जाना मतलब दिन गुजरेगा तनाव में
मान्यताओं के अनुसार सुबह के वक्त दुर्घटना, फूटे हुए बर्तन और बंद घड़ी का दिखना शुभ नहीं होता है। इससे दिन उलझन और तनाव में बीतता है। अगर ऐसा कुछ दिख जाए तो अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए चुपचाप शांति के साथ पूरा दिन बिताना चाहिए, ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।

-हनुमान चालीसा के अनुसार सुबह कुछ खाने से पहले कभी भी बंदर का नाम नहीं लेना चाहिए भले ही बंदर आपको दिख जाए। मान्यताओं के अनुसार इससे दिन उलझनों में बीतता है और समय से भोजन नहीं मिल पाता है। वैसा हनुमानजी का नाम लेने में कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

-सुबह-सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा भूलकर भी न देखें। इससे हमारा पूरा दिन खराब जाता है ऐसी मान्यता है। हां, सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को आपस में सटाकर एक बार दर्शन जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके दिन की शुरुआत और अंत भी अच्छी होती है।

-मान्यता है कि सुबह के वक्त किसी शुभ काम से जा रहे हों और रास्ते में मैथुन अवस्था में कुत्ता दिखे तो यह शुभ नहीं होता है। इसे काम के बनने में बाधा का सूचक माना जाता है।

-सुबह-सुबह तेल के बर्तन या फिर सुई-धागे आदि पर नजर पड़ना शुभ नहीं माना जाता। रात में यदि ये चीजें किसी ऐसी जगह हो जिससे सुबह उठते ही नजर पड़ जाए तो बेहतर होगा कि इसे वहां से हटाकर ऐसी जगह रख दें, जहां सामान्य तौर पर नजरें नहीं जातीं।

-एक कहावत है कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। शास्त्रों में भी कुछ इसी तरह की बात कही गई और बताया भी गया है कि अगर सुबह-सुबह कुछ चीजें के दर्शन हो जाएं तो इसका मतलब है कि दिन शुभ और लाभप्रद रहेगा। तो आइए देखें शास्त्रों के अनुसार किन चीजों को देखने से दिन शुभ और किसे देखने से दिन अशुभ होता है।

-सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है। अगर घर का दरवाजा खोलें और सामने लाल वस्त्र में सुहागन स्त्री दिख जाए तो मतलब यह है कि आज आपको लाभ मिलने वाला है या कोई बड़ा काम बनने वाला है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

-अगर सुबह उठते ही आपको वेदों के दर्शन हो जाएं या वेद पाठ करने वाले पुरूष दिख जाएं तो दिन बड़ा ही शुभ होता है।

-सुबह उठें और दरवाजा खोलते ही गाय नजर आए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। नींद खुलते ही गाय की आवाज कानों में आना भी अच्छा शगुन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह किसी भी गाय का दिखना शुभ होता है लेकिन काले रंग की गाय दिखे तो यह उत्तम होता है।

-सुबह के समय आंख खुलते ही अग्नि के दर्शन हो जाएं तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। इससे आप दिन भर उर्जावान और सक्रिय रहते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्’ यानी हथेली में लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है। इसलिए कुछ न हो तो नियमित रूप से सुबह उठने पर सबसे पहले हथेली को देखें इससे बुरे प्रभाव दूर होते हैं और दिन अनुकूल बना रहता है।

-शास्त्रों में बताया गया है कि पापिष्ठं दुर्भागां मद्यं नग्नमुत्कृत्तनासिकम्। प्रातरुत्थाय यः पश्येत्तत्कलेरुपलक्षणम।। यानी सुबह उठाकर आपको दुराचाररिणी स्त्री, शराब, नंगा व्यक्ति, नाक कटा हुआ पुरुष या पापी इंसान दिख जाए तो यह अशुभ फलदायी होता है।

-मान्यता है कि सुबह-सुबह या किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हों और काना व्यक्ति यानी जिसकी एक आंख नहीं हो दिख जाए तो अपशकुन होता है। यह भी याद रखें कि सुबह सुबह किसी को एक आंख नहीं दिखाएं क्योंकि एक आंख दिखाने से देखने वाले व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440