नींद पूरी ना होने पर ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल व हृदय पर भी होता है असर, आइए जानते कुछ घरेलू उपाय अच्छी नींद के लिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह हमारे शरीर और मस्तिष्क को आराम देती है और हमें ऊर्जा प्रदान करती है जो कि स्वस्थ जीवन जीने के लिये आवश्यक है। हमारे शरीर को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है। लेकिन आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में हम पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं और आगे चलकर या हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाती है। नींद हमारी धमनियों को प्रभावित करती है। पर्याप्त नींद न लेने से ब्लड प्रेशर, तथा हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने की अधिक आशंका रहती है और इससे हृदय पर भी बूरा असर पड़ता है। लेकिन घरेलू उपाय द्वारा आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिससे आप अच्छी नींद पा सकते हैं।
दिनभर की थकान के बाद रात को एक अच्छी नींद बेहद जरूरी है। गहरी व सम्पूर्ण नींद से हमारे मन और शरीर को सम्पूर्ण विश्राम मिलता है जिससे हम खुद को ताजा एवं ऊर्जावान महसूस करते हैं। लेकिन रात में अच्छी नींद न होने से दिन के समय नींद व सुस्ती आती है और व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार महसूस करता है। कुछ घरेलू उपाय द्वारा आप नींद न आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नींद आने के घरेलू उपाय –

सरसों के तेल की मालिश करें
रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी प्रकार धोकर तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करने से दिमाग शांत रहता है तथा नींद अच्छी आती है।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

जायफल –
गर्म दूध का सेवन तो फायदेमंद है ही और अगर इसमें जायफल पाउडर मिलाकर पिएंगे तो अनिद्रा की समस्या भी दूर होगी। सोने से पहले एक कप गर्म दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पिएं। चाहें तो फलों के जूस में भी जायफल मिलाकर सोने से पहले इसे पिया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें –
बिस्तर पर जाने के बाद बहुत सारे लोग फोन, टीवी या लैपटॉप में लग जाते हैं। सोने से एक घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खुद से दूर कर दें। यदि आपकी रात को आंख खुलती भी है तो आप फोन की जगह फ्लैश लाइट का इस्तेमाल करें। कमरे में जितना हो सके अंधेरा रखें। लाइट हमारे मस्तिष्क को उठाने का समय बताती है। यदि कमरे में मोबाइल या लैपटॉप की थोड़ी भी रोशनी होगी तो इससे मेलाटोनिन का उत्पादन बाधित होगा। साथ ही आपकी नींद उड़ जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बादाम
केले की तरह बादाम भी मैग्नशियिम का बहुत अचछा स्त्रोत है। ये नींद को बढ़ावा देने के साथ ही मांस-पेशियों में होने वाले खिंचाव और तनाव को कम करता है। जिससे चौन की नींद लेना आसान हो जाता है।

संगीत सुने
अगर तनाव की वजह से नींद नहीं आ रही हो या फिर मन में घबराहट सी हो तब अपना मन पसंद संगीत सुनें या फिर अच्छा साहित्य या स्वास्थ्य से संबंधित पुस्तकें पढ़ें, ऐसा करने से मन में शांति का भाव आएगा, जो गहरी नींद में काफी सहायक होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440