गर्मियों में इसका उपयोग कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए, आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लहसुन की भारतीय किचन में खास जगह है। इसका उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने और औषधि के रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों लहसुन को शरीर के लिए फायदेमंद मानते हैं। इसके बावजूद एक सवाल बहुत आम है कि गर्मियों में लहसुन खाना चाहिए या नहीं। लहसुन की तासीर गर्म है इसलिए गर्मियों में इसका उपयोग कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसकी जानकारी होना जरूरी है।

गर्मियों में कैसे करें लहसुन का सेवन
आयुर्वेद में लहसुन को गर्म तासीर वाला माना जाता है। यह शरीर के अंदर गर्मी बढ़ा सकता है। गर्मियों में बाहर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में गर्म तासीर वाली चीजें खाने से एसिडिटी, स्किन पर रैशेज या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लहसुन भी इसी कैटेगरी में आता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि गर्मियों में लहसुन पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। इस लेख में हम बता रहे हैं कि गर्मियों में लहसुन को कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

गर्मियों में लहसुन खाने के 4 फायदे
लहसुन की तासीर गर्म होती है, फिर भी गर्मी के मौसम में इसे खाने से कई फायदे होते हैं, जैसे-
पाचन क्रिया में सुधार-

लहसुन डाइजेस्टिव एंजाइम की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे गर्मी में अनियमित भूख के कारण होने वाली सूजन की समस्या कम हो जाती है।
रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है-
लहसुन में मौजूद एलिसिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचाव होता है।

हार्ट हेल्थ में सुधार-
लहसुन का सेवन हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मेंरखने में सहायक है। यह ब्लड सर्कुलेशन की गति को बढ़ाता है, जो अक्सर गर्मियों में धीमी हो जाती है।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी की अरिना रघुवंश बनीं उत्तराखंड टॉपर, एसएसपी ने किया सम्मानित

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक-
लहसुन का सेवन लिवर संबंधी बीमारियों में बहुत फायदेमंद है। यह विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करता है।

गर्मियों में लहसुन के सेवन से जुड़े जोखिम
ज्यादा लहसुन खाने से क्या होता है

लहसुन का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसका अधिक सेवन या इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
शरीर में गर्मी का बढ़ना- लहसुन का सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुंह के छाले, एसिडिटी, अपच और अत्यधिक पसीना आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्किन संबंधी समस्याएं- जिन लोगों को पहले से ही मुंहासे, चकत्ते या फोड़े-फुंसी जैसी स्किन संबंधी समस्याएं हैं, लहसुन के अधिक सेवन से उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है।
पाचन संबंधी समस्याएं- यदि लहसुन को कच्चा खाया जाए, खासकर खाली पेट, तो गर्मी के मौसम में यह पाचन में परेशानी पैदा कर सकता है।
पित्त प्रकृति के लोगों के लिए हानिकारक- जिन लोगों में पित्त की समस्या रहती है, उन्हें लहसुन का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। लहसुन के अधिक सेवन पित्त की समस्या बढ़ सकती है।

गर्मियों में लहसुन के सेवन का सही तरीका
गर्मियों में लहसुन को अपनी डाइट में से पूरी तरह से हटाने की बजाय इसके सेवन के तरीके में बदलाव करें। इससे गर्मियों में भी लहसुन के गुणों का लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए-
लहसुन की मात्रा सीमित रखें- दिन में लहसुन के सिर्फ एक या दो छोटे टुकड़े ही खाएं, खासकर कच्चा लहसुन ज्यादा मात्रा में न खाएं।
पका हुआ लहसुन कच्चे से बेहतर- लहसुन को पकाने से इसका स्वाद हल्का हो जाता है और यह पचने में भी आसान होता है। दाल, सब्जी और करी जैसी रेसिपी में लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।
ठंडी चीजों के साथ मिलाकर खाएं- गर्मियों में लहसुन को ठंडी चीजों के साथ मिलाकर खाने से डाइट बैलेंस हो जाती है। उदाहरण के लिए- लौकी की सब्जी में लहसुन पकाकर खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
खाली पेट सेवन न करें- गर्मियों में सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है इसलिए इसे भोजन के साथ खाएं।
पर्याप्त पानी पिएं- गर्मियों में अगर लहसुन का सेवन कर रहे हैं तो शरीर में पानी की कमी न होने दें। ऐसा करके इसकी गर्मी को संतुलित किया जा सकता है, साथ ही डिहाइड्रेशन की स्थिति से भी बचा जा सकता है।
शरीर की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें- गर्मियों में लहसुन के सेवन से यदि एसिडिटी, जलन या स्किन पर फोड़े जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसका सेवन सीमित कर दें या इस मौसम के लिए बंद कर दें।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में छात्र परिषद का गठन, विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी

इन स्थितियों में लहसुन के सेवन से बचें
गर्मियों में लहसुन के सेवन से जुड़े जोखिम

अगर आप नीचे दी हुई समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको गर्मियों में लहसुन के सेवन से बचना चाहिए-

  • एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन की समस्या
  • गर्मी के फोड़े और स्किन संबंधी समस्याएं
  • गर्मियों में डिहाइड्रेशन की स्थिति
  • शरीर में पित्त का असंतुलन हो जाना

शरीर के संकेतों को समझें
गर्मी के मौसम में लहसुन का सेवन करने से यदि आपको एसिडिटी, अपच, मुंहासे, रैशेज या फोड़े-फुंसी जैसी स्किन प्रॉब्लम होती हैं तो इसकी मात्रा सीमित कर दें। गर्मी के मौसम में लहसुन का सेवन पूरी तरह से बंद करना जरूरी नहीं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना आवश्यक है। गर्मी के मौसम में लहसुन का औषधीय महत्व कम नहीं होता, लेकिन इस दौरान इसका अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।
ज्यादा लहसुन खाने से शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है। इसकी मात्रा कम करके और भोजन में पका हुआ लहसुन शामिल करके तथा इसे ठंडी सब्जियों के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर को अधिक गर्म किए बिना लहसुन का सुरक्षित रूप से सेवन किया जा सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440