मैच गंवा बैठा केकेआर, जीती चेन्नई

खबर शेयर करें

केकेआर के पास चेन्नई से मिली हार का बदला लेने का अच्छा मौका था. 17वें ओवर तक मैच पर कोलकाता की अच्छी पकड़ थी, लेकिन आखिरी 3 ओवरों में उसके गेंदबाजों ने वैसे तेवर नहीं दिखाई, जिसकी जरूरत थी. और यही हार की वजह बन गई.
समाचार सच, कोलकाता।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल, प्च्स् 2019, रुप्च्स्2019) में रविवार को ईडेन गॉर्डन्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को पांच विकेट से हरा दिया. केकेआर से मिले 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरेश रैना की बल्लेबाजी से चेन्नई एक समय मजबूत दिखाई पड़ रही थी, लेकिन 16वें ओवर में धोनी के आउट होने के बाद बाजी कोलकाता के पक्ष में जाती दिखाई पड़ रही थी. रैना के साथ रवींद्र जडेजा पिच पर थे और चेन्नई को जीतने के लिए 18 गेंदों पर 32 रन की दरकार थी. चेन्नई के लिए यह एक मुश्किल स्थिति थी.

निश्चित ही इस स्टेज पर केकेआर ड्राइविंग सीट पर था. और जब 18वें ओवर में सिर्फ 8 ही रन आए, तो हालात चेन्नई के लिए और मुश्किल हो गए. गेंद बची 12 और रन थे 24, लेकिन यहां से रवींद्र जडेजा ने कुछ हिम्मत दिखाई, कुछ भाग्य का साथ मिला, तो कुछ गुर्ने की खराब गेंदबाजी रही कि जडेजा ने लगातार तीन चौके जड़कर केकेआर को फिर से आगे कर दिया. पारी के इस 19वें ओवर में 16 रन बनाए. आखिरी ओवर में 8 रन बचे थे.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440