समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था व पुलिस पिकेटस पर एनसीसी के छात्रों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान मिली छूट में 78यू.के. एनसीसी के 50 छात्र-छात्राओं द्वारा सुबह 7 बजे से 1 बजे तक नगर के विभिन्न स्थानों पर अपना योगदान करते हुए दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन को दिशा देते हुए गन्त्वय स्थानों के लिए रवाना करते नजर आये।
वहीं ट्रैफिक सिपाही जगत सिंह मेहरा जिनकी तैनाती कालाढूंगी चौराहे पर थी वह भी आने-जाने वालों से घरों से निकलने की वजह पूछ रहे थे सही वजह बताने पर उन्हें जाने दिया जा रहा था। वहीं बेवजह घूमने वालों से सख्ती दिखाकर उन्हें घरों की ओर वापस रवाना करते हुए यह संदेश भी दे रहे थे कि जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


