बिना मेकअप के भी दिखेंगी खूबसूरत, बस अपनायें ये ब्यूटी रूटीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग, जवां व खिली-खिली नजर आए। इसके लिए वे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स व मेकअप का भी इस्तेमाल करती हैं। मगर कई लड़कियों को मेकअप करना ज्यादा पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ बेसिक रुटीन फॉलो करके बिना मेकअप के लिए नेचुरली ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

भरपूर मात्रा में पिएं पानी
रोजाना 7-8 गिलास पानी का सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। स्किन में नमी बरकरार रहने के साथ झुर्रियों कम होती है। साथ ही चेहरा नेचुरली ग्लोइंग, जवां व खिला-खिला नजर आता है।

बर्फ से मसाज करें
रोजाना 5-7 मिनट तक चेहरे की बर्फ से मसाज करें। इससे चेहरे की सूजन, पफीनेस, जलन, रैशेज आदि की समस्या से आराम मिलता है। इसके साथ ही स्किन में कसाव आने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने देर रात तक ली अफसरों की क्लास, सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

फेस क्रीम लगाएं

स्किन में नमी बरकरार रखने के लिए सुबह फेशवॉश के बाद फेस क्रीम जरूर लगाएं। ब्यूटी क्रीम में आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं जो त्वचा की नमी को अंदर ही लॉक करने का काम करते हैं। आप चेहरा धोने के बाद हल्की गीली स्किन पर ही क्रीम लगाएं। इससे आपकी स्किन अंदर से नम रहने के साथ, ग्लोइंग व खिली-खिली नजर आएगे।

आंखों को करें मॉइश्चराइज
थकान व स्ट्रेस का असर आंखों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इससे बचने के लिए अंडर आई एरिया पर आई क्रीम लगाएं। आप चाहे तो सोने से पहले आंखों के आसपास नारियल तेल, एलोवेरा जेल आदि भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं कि भगवान को अर्पित किए गए फूलों से जुड़े नियम के बारे में

रात को चेहरा धोना ना भूलें
दिनभर में आप चाहे जितनी मर्जी बार चेहरा धोएं मगर सोने से पहले फेसवॉश करना बेहद जरूरी होता है। इससे स्किन पर मौजूद दिनभर की गंदगी साफ हो जाती है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आता है।

पूरी नींद लें
नींद की कमी का असर सेहत के साथ-साथ चेहरे पर भी दिखाई देता है। इसके कारण आंखों के नीले काले घेरे नजर आने लगते हैं। चेहरा डल, ड्राई व समय से पहले की बूढ़ा दिखता है। ऐसे में इससे बचने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की पूरी नींद लें। इससे आंखों में चमक आएगी और चेहरा फ्रेश व खिला-खिला दिखेगा। साथ ही झुर्रियों और एजिंग की समस्या से भी बचाव रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440