आरसीबी ने 8 विकेट से जीता मैच

खबर शेयर करें

समाचार सच, आईपीएल सीजन-12 का 28वां मैच आज यानी कि 13 अप्रैल को मोहाली के मैदान पर आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। ये इस सीजन आरसीबी की पहली जीत है जो उसके 7वें मैच में आई है। इस मैच में  टॉस जीतकर आरसीबी की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। वहीं, इस मैच में क्रिस गेल की 99 रनों की नाबाद तूफानी पारी के चलते पंजाब ने आरसीबी को 174 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसका पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम शुरू से ही लय में दिखी। पार्थिव पटेल के रूप में आरसीबी को पहला झटका लगा लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच एक कमाल की साझेदारी हुई जिसने आरसीबी की जीत की बुनियाद रख दी। कोहली ने 67 रनों की एक कमाल पारी खेली लेकिन इसके बाद डिविलियर्स के 59 रनों के नाबाद और स्टॉयनिश के कमाल के चलते आरसीबी की टीम ने इस सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है। पंजाब को ये लगातार दूसरी हार  मिली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440