जड़ से खत्म हो सकती है गैस की समस्या बस करने होंगे ये काम, जानें कैसे करने हैं ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। भले ही इन दिनों लोग कोरोना के डर से हेल्दी जीवन जीने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हों लेकिन कुछ आम समस्याएं हैं कि पीछा छोड़ने वाली बिल्कुल भी नहीं है। जी हां, रोजाना की इन्हीं छोटी-मोटी समस्याओं में से एक है पेट में गैस बनना, जो सिर्फ बूढ़ों की नहीं बल्कि युवाओं के लिए भी आज की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। पेट में गैस की समस्या से परेशान व्यक्ति को आए दिन पेट में दर्द, सीने में दर्द या फिर सिर दर्द की शिकायत रहती है। हां, अगर आप थोड़ी सी सजगता और नियमित दिनचर्या में सुधार कर लेते हैं तो आपको पेट में बनने वाले गैस को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप गैस की समस्या को खत्म कर सकते हैं।
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय –

सुबह पिएं गर्म पानी
जी हां, अगर आप नियमित रूप से गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह उठते ही गर्म पानी पीनेकी आदत अपनानी चाहिए। गर्म पानी पीने से पेट तो साफ होता ही है साथ ही आपको गैस पास करने में भी आसानी होती है। इसलिए रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की आदत बनाएं।

पानी में डालकर पिएं ये चीजें
अगर आपको सिर्फ गर्म पानी पीने में दिक्कत हो रही है तो आपको पानी में 1 चमच्च अजवाइन या जीरा उबाल आने तक गर्म कर लेना चाहिए। जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उस पानी को छान कर अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद उस पानी को दिन में 2 बार तक पिएं। कुछ दिन तक नियमित रूप से ऐसा करने पर आपकी समस्या कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर

काला नमक भी दूर करेगा परेशानी
गैस की समस्या से परेशान लोगों को काला नमक का सेवन करना चाहिए, जो पेट में ठंडक तो रखता ही है साथ ही अगर आप सुबह के समय चुटकी भर काला नमक पानी में डाल कर पीते है तो भी आप गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं। ये नुस्खा पेट की गैस को तुरंत बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा और आसान घरेलू उपाय है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में प्लास्टिक के खिलाफ होगी सख्ती, सीएम धामी बोले- जंगल और बाघ बचाने के लिए जनभागीदारी जरूरी

आजमा सकते हैं ये योगासन
गैस की समस्या के लिए अगर आप कोई नुस्खा नहीं आजमाना चाहते हैं तो आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। आप पवनमुक्तासन, पश्चिमोतानासन और कपालभाती योग क्रिया कर पेट में बनने वाली गैस को जड़ से खत्म कर सकते हैं, जो कि गैस को दूर करने में सर्वाेतम और बहुत असरदार है।

चूर्ण बनाकर लें
आप अपने घर में रखे जीरा, अजवाइन, काला नमक और हिंग का पाउडर को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और मात्र 2 ग्राम चूर्ण को पानी के साथ दिन में 2 बार लें। ऐसा करने से आपको पेट की गैस को बाहर निकालने में बहुत आराम मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440