जड़ से खत्म हो जाएगी वात, पित्त और कफ की समस्या, रोजाना 2 चम्मच गाय का घी खाने से

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय खाना देसी घी के बिना अधूरा माना जाता है। लेकिन भी कई ऐसे लोग है जो घी का नाम लेते ही मुंह सिकोड़ लेते है। क्योंकि उन्हें वजन बढ़ने का डर सताने लगता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर घी का सेवन एक सीमित मात्रा में किया जाए तो इससे आपका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा। इसके साथ ही आप कई खतरनाक बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। इसके साथ ही यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

गाय के घी में विटामिन ए, डी, के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 9 जैसे फैटी एसिड भी पाएं जाते हैं। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

बलगम से मिलेगा छुटकारा
अगर बच्चों को अधिक बलगम की समस्या हैं तो गाय घी में नमक डालकर उसे थोड़ा सा गर्म कर लें इसके बाद छाती पर मालिश करने से इससे बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब 60 नहीं मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

वात, पित्त और कफ
अगर आपको वात, पित्त या कफ संबंधी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो गाय के घी की कुछ बूंदे अपने नाक में डाल लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

हिचकी रोकने के लिए
अगर आपको लगातर हिचकी आ रही हैं तो आधा चम्मच गाय का घी खा लें। इससे आपको तुरंत लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

कमजोरी के लिए
अगर आपको बहुत ही अधिक कमजोरी हैं तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी और मिश्री या शहद डालकर इसका सेलव करे।

गठिया के इलाज में कारगर
आयुर्वेद के अनुसार गठिया के मरीज अपने जोडों में घी से मालिश करें। इससे सूजन कम होने के साथ-साथ हड्डियों में चिकनापन आ जाएगा।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
घी में ब्यूटिरिक एसिड के साथ-साथ विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते है।

कैंसर से करे बचाव
घी में विटामिन ए के साथ पॉवरफुल एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कोलन कैंसर से आपका बचाव करता है।

हड्डियों को करे मजबूत
घी में कैल्शियम के अलावा विटामिन के पाया जाता है जो आपके हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440