मूली खाने के ढेरों फायदे, लेकिन इसे खाने का सही तरीका क्या है आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मूली खाने के तमाम फायदे हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग मूली खाने के बाद पेट दर्द या अन्य परेशानियों की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लोगों को मूली खाने का सही समय और सही तरीका नहीं मालूम। यहां जानिए इसके बारे में।

मूली को सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। ये शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाने का काम करती है। लेकिन तमाम लोग मूली की प्रकृति को ठंडा मानते हैं और इससे सर्दी होने की बात कहते हैं, वहीं कुछ लोग मूली से पेट में गैस बनने और पेट में दर्द होने की भी शिकायत करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ये समस्याएं मूली खाने की वजह से नहीं होती हैं, बल्कि मूली को खाने का सही तरीका न जानने की वजह से होती हैं। आयुर्वेद में मूली खाने के सही तरीके के बारे में बताया गया है।

मूली खाने का सही समय जानें
मूली को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसे खाने का सही समय नाश्ते के बाद और दोपहर के भोजन के बीच का होता है। इसके अलावा दोपहर के भोजन और रात के भोजन के बीच के समय में भी सलाद के तौर पर मूली खाई जा सकती है। इससे आपको मूली के सारे फायदे मिलेंगे। लेकिन ज्यादातर लोग दोपहर में खाने के साथ मूली खाते हैं, आयुर्वेद का नियम कहता है कि पके भोजन के साथ कच्ची सब्जियों का मेल नहीं होता है। ऐसे में आपके पाचनतंत्र पर दबाव पड़ता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। इसलिए मूली को खाने के साथ न खाएं।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में सुई धागे का प्रयोग भूलकर भी न करें, जानें क्या है कारण

मूली खाने का सही तरीका जानें

  • मूली को सलाद के तौर पर खाना सबसे अच्छा तरीका है। इसे खाते समय आप मूली के साथ अन्य कच्ची सब्जियों जैसे टमाटर, गाजर, खीरा, प्याज आदि को भी शामिल कर सकते हैं। ये आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
  • पतली और छोटी मूली का सेवन करें, इसका स्वाद मीठा होता है। मूली खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें और छील लें। इसके बाद मूली में काला नमक लगाकर खाएं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होता है।
  • मूली को पचने में थोड़ा सा समय लगता है, इसलिए इसे खाने के बाद थोड़ी चहलकदमी करना जरूरी है। इससे आपको मूली के सारे लाभ भी मिलेंगे और गैस, एसिडिटी वगैरह की परेशानी भी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होते हैं रोग-शोक और भय

ये लोग मूली खाने से करें परहेज

अगर आपके शरीर में दर्द रहता है, शारीरिक गतिविधियां न के बराबर हैं, तो आपको इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा रात के समय किसी भी हाल में मूली का सेवन किसी भी रूप में न करें। इससे आपको गैस, पेट दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440