विवेकानन्द जी की जयंती पर हुआ ‘उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव’ का टीजर लॉच

खबर शेयर करें

कान्क्लेव देवभूमि उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट बनाने की दिशा होगा मील का पत्थर साबित: सीएम त्रिवेन्द्र रावत

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव का आयोजन स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं को जो संदेश देना चाहती है, उसमें कामयाबी मिलेगी। उनका कहना था कि कान्क्लेव देवभूमि उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट बनाने की दिशा मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का पूर्णता के साथ निर्वहन करना होगा। आज के युवा भारत का भविष्य हैं। युवाओं को सही दिशा मिलना जरूरी है। स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने विचारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का विश्व स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया। आज युवाओं को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा होगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव’ का टीजर लॉच कर रहे थे। 11 एवं 12 जनवरी 2020 को ओएनजीसी सभागार, देहरादून में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर ‘उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव’ में देशभर से युवा संवाद करेंगे। कान्क्लेव में संवाद ओर संकल्प के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में मंथन किया जायेगा।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा, पर्यावरणविद् श्री बी.एन शर्मा, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी श्री शैलेन्द्र त्यागी, सुश्री अदिति त्यागी, श्री हेम सिंह, श्री यश, श्री ओजस्व आदि उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440