वजन बढ़ना, हार्माेन्स एबेंलस होना यानि पीसीओएस, आप भी कुछ महीनों में इनरेगुलर पीरियड्स से पा सकते हैं छुटकारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आज एक आम बीमारी बन गई है। अधिकतर लड़कियां इस समस्या से जूझ रही हैं। इस वजह से उन्हें रेगुलर पीरियड्स नहीं होते और कहीं न कहीं यह इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। यह बीमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी है जिससे हार्माेन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इसमें वजन भी तेजी से बढ़ता है जिससे महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती हैं। लेकिन आप कुछ तरीके अपनाएंगे तो हार्माेन्स संतुलित हो सकते हैं।

किचन में छुपा है इलाज
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हार्माेनल डिसऑर्डर है जिससे वजन बढ़ना, मुंहासे या इनफर्टिलिटी की दिक्कत हो सकती है। आयुर्वेद आचार्य डॉ. एस. पी. कटियार कहते हैं कि इस बीमारी को दूर करने के लिए महिलाओं को अपने रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर ध्यंन देने की जरूरत है और खानपान के साथ जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। इसके लिए इसका इलाज घर की किचन में भी मौजूद है।

इन चीजों को डाइट में करें शामिल
जीरा ऐसी चीज है जो पेट की सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही इंसुलिन के लेवल को भी कंट्रोल करता है जिससे हार्माेन्स असंतुलित नहीं होते। इसी तरह अदरक में एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसे सुखाकर खाया जाए तो पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता है और पीरियड्स नियमित होने लगते हैं। शुद्ध देसी घी हार्माेन्स को सही मात्रा में रिलीज करता है। वहीं अजवाइन शरीर से गंदगी को बाहर निकालती है. पीसीओएस में इन चारों चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -   22 नवंबर से शुरू होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, कुमाऊं के 9 जिलों और 60 प्रखंडों में होगा जनसंपर्क

काढ़ा बनाएं
अगर यूट्रस को साफ रखना है और पीसीओडी को ठीक करना है तो घर पर काढ़ा बनाएं. एक बर्तन में 4 कप पानी लें। इसमें इसमें आधा चम्मच जीरा, अजवाइन और अदरक डाल दें। इस पानी को उबालने के लिए रख दें, जब यह 1 कप ही रह जाए तो गैस बंद कर दें और इस पानी को सुबह खाली पेट रोज पीएं। इससे सेहत सुधरने लगेगी. लेकिन इसके साथ ही वजन कम करना और जंक फूड से परहेज करना भी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026: रविवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अपना भविष्य

इन चीजों को भी अपनाएं
असंतुलित हार्माेन्स को बैलेंस करना बेहद जरूरी है. इसके लिए डाइट में कई चीजों को शामिल करें। हमेशा ग्लूटन फ्री डाइट लेने की कोशिश करें. खाने में पालक, ब्रोकली, चुकंदर और सलाद को बढ़ाएं। मीठा खाने से परहेज करें। खाने में दही को शामिल करें। साथ ही एक्सरसाइज करें, रोज समय पर सोएं, तनाव से दूर रहें और धूम्रपान से बचें। लाइफस्टाइल बदलते ही पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या ठीक होने लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440