सम्मोहित कर महिला के लाखों के कड़े लूटे, पुलिस ने शुरू की जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दिनदहाड़े एक महिला को सम्मोहित कर लाखों रुपए के सोने के कड़े लूट लिए गए। घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की है, और पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक महिला को सड़क किनारे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

पीड़ित महिला रामा रानी अरोरा, जो कि बिलासपुर, रामपुर (यूपी) की निवासी हैं, ने बताया कि सोमवार दोपहर वह रुद्रपुर काशीपुर फ्लाईओवर से अग्रवाल हॉस्पिटल की ओर जा रही थीं। इस दौरान उन्हें तीन युवक मिले। उनमें से एक युवक ने उनके पैर छुए और इसके बाद उन्हें सम्मोहित कर लिया। सम्मोहन की स्थिति में महिला के हाथ में पहने करीब साढ़े चार तोले के सोने के कड़े लूट लिए गए।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में इसका उपयोग कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए, आइए जानते हैं

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीनों युवक कैमरे में कैद हो गए। वीडियो में एक युवक महिला के पैर छूते और फिर उसे सड़क किनारे ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं, अन्य दो युवक आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   15 मई 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि पीड़ित महिला ने सम्मोहित कर लूट की तहरीर दी है। घटना 23 दिसंबर की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440