तरबूज के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना, खाने से होते हैं ये फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। तरबूज में प्रोटीन, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फोलेट, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, कॉपर, जिंक आदि होते हैं। ये सभी शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। बीज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। मैग्नीशियम की उपस्थिति के कारण उच्च रक्तचाप को मैनेज करने में मदद करते हैं। तरबूज के बीज में कैलोरी काउंट काफी कम होती है। इसे आप स्नैक्स या फिर सुखाकर या भूनकर भी खा सकते हैं। जानें, तरबूज के बीजों के स्वास्थ्य लाभ।

थकान करे दूर
यदि आप बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो तरबूज के बीज का सेवन करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर हो जाती है। तरबूज के बीज हीमोग्लोबिन के लिए फायदेमंद होते हैं जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। बीजों में मौजूद आयरन कैलोरी को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं। साथ ही इम्यून सिस्टम को पोषक तत्व पहुंचाते हैं।

ब्लड प्रेशर करे मैनेज
तरबूज के बीजों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होते हैं, जिसमें अमीनो एसिड होते हैं। इनमे में एक आरजिनाइन अमीनो एसिड होता है, जिसका उत्पादन होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियमित करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

दिल के लिए है हेल्दी
तरबूज के बीजों में उच्च मात्रा में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। ये स्वस्थ फैट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

मांसपेशियों के दर्द से दे राहत
मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और वर्कआउट के कारण होने वाले दर्द को दूर करने के लिए तरबूज के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। तरबूज के बीजों में एल-सिट्रुलाइन होता है जो टिशू की मरम्मत करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

डायबीटीज
डायबीटीज के पेशेंट्स के लिए तरबूज के बीज किसी वरदान से कम नहीं है। यह डायबीटीज को कम करने में मदद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440