हरे चने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, कई बीमारियों का है रामबाण इलाज, सुंदरता बढ़ाने में भी मददगार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हरे चने के फायदे। अब तक आपने, भीगे चने और काले चने खाने के फायदे सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको हरे चने के फायदे बता रहे हैं। जो दिखने में हरा और कच्चा होता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरा होता है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही ये कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। नीच पढ़िए हरा चना खाने के फायदे..

हरा चना खाने के फायदे

खून की कमी से निजात
हरे चने में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून की कमी को पूरा करता है। लिहाजा जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उन्हें हरे चने का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदली मदरसों की तस्वीर, 452 में से 179 बंद; मान्यता की प्रक्रिया जारी

आंखों के लिए फायदेमंद
हरा चना आंखों के लिए फायदेमंद होता है. ये विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा यह बालों और त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूत
हरा चना हड्डियां मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। नाश्ते में रोजाना हरे चने को इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार | आश्विन मास की शुरुआत के साथ जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किसे मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

ब्लड शुगर कंट्रोल
ब्लड शुगर वाले मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक हफ्ते में आधा कटोरी हरा चना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

सुंदरता बढ़ाने में मददगार
हरा चना सुंदरता बढ़ाने में मददगार होता है। ये प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत है। जो कमजोरी दूर करने के साथ शरीर को ऊर्जा देता है, जिससे चेहरे पर सुंदरता आती है और पेट संबंधी समस्याएं मिट जाती हैं।

क्या-क्या होता है हरे चने में
कच्चे चने में प्रोटीन, नमी, चिकनाई, फाइबर्स, कैल्शियम, कार्बाेहाइड्रेट, आयरन और विटामिन्स से भरपूरत होता है। इसे सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440