जाने गाजर के हलवे का सेवन करने से होने वाले शारीरिक लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों का मौसम आते ही मौसमी फलों के साथ साथ कई पौष्टिक सब्जियों की बहार लग जाती है उन्ही में से एक है गाजर। जिसका सेवन लोग ज्यादातर हलवा को बनाने में करते है। सर्दियों के समय में गर्मा-गर्म गाजर के हलवा को खाने का मजा ही कुछ और होता है। सर्दियों में बनने वाला यह खास तरह का मीठा व्घ्यंजन ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसका सेवन करने से कई तरह के शारीरिक फायदें भी देखने को मिलते है। हालांकि ज्घ्यादा मीठा खाना सेहत के लिए अच्घ्छा नहीं माना गया है। लेकिन फिर भी इसे लोग जाड़े के मौसम में खाना ज्यादा पसंद करते है। आज हम आपको गाजर के हलवे से किस प्रकार के फायदे मिलते है इसके बारे में बता रहे है।

फाइबर से भरपूर
सर्दियों के मौसम में शरीर को चुस्त-दुरस्त रखने के साथ साथ जो लोग अपने बढ़ते वजन को रोकने की कोशिश कर रहे है उनके लिये गाजर का हलवा खाना एक बेहतरीन विकल्प है। फाइबर की मात्रा से भरपूर गाजर में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो ब्घ्लड प्यूरीफायर करने का काम करती है। इसके अलावा इसमें आयरन एंव फाइबर के घुलनशील और अघुलनशील तत्व मौजूद होते है जो वजन घटाने में मदद करते है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
गाजर में प्राकृतिक रुप से ल्यूटेन और लाइकोपाइन जैसे तत्व मौजूद होते है जो आपकी आखों की दृष्टि को बढ़ाने के साथ आपकी देखने की क्षमता को भी मजबूती प्रदान करने में मदद करते है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन

सनस्क्रीन की तरह काम करता है गाजर
फूड विशेषज्ञों का मानना है कि हमें सेहत को बनाये रखने के लिये मौसमी फलों के साथ मौसमी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिये। इसके हमे कई फायदे देखने को मिलते है। जिस तरह से ठंड के समय गाजर का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते है। शायद आपको जानकर हैरानी होगी। कि गाजर का सेवन करने से त्वचा को बाहरी प्रदूषण के साथ यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। क्योकि गाजर में बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो त्वचा की देखभाल करने में मदद करता है। इसलिए स्किन की देखभाल के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा गाजर का हलवा खाना चाहिये।

वेटलॉस में हेल्प करता है घी
गाजर का हलवा को बनाने में घी का उपयोग किया जाता है। गाय का देसी घी वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा -3 वसा (डीएचए) और ओमेगा -6 (सीएलए) समेत स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो वसा द्रव्यमान को कम करते हुए दुबले शरीर के लिए द्रव्यमान बढ़ाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

दिमाग को तेज करती इलायची
इलायची, वजन घटाने के अलावा कई प्रभावकारी स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि इलायची में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट मेटाबॉलिज्घ्म और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली बढ़ाने की मदद करती है। इसके अलावा ये शरीर वसा के नर्घ्मिाण को रोकने में भी मददगार होती है।

बीमारियों से बचाए ड्रायफ्रूट्स
गाजर के हलवे को बनाते समय कई तरह के ड्रायफूट्स डाले जाते है जो प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा से भरपूर होते है। ड्रायफ्रूट्स पौष्टिक तत्घ्वों के लिए जाने जाते है जो सर्दियों में कई बीमारियों से बचाव कर वजन घटाने में भी सुधार करती है।

हड्डियों को मजबूत करता है दूध
गाजर का हलवा बनाते समय इसे पकाने के लिए खूब ज्यादा दूध का उपयोग किया जाता है। दूध केल्शियम और प्रोटीन का मुख्घ्य स्त्रोत होता है। जो हमारी हड्डियों के लिए खूब फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440