
Strawberries are rich in nutrients like vitamin C, antioxidant, antiinflammatory, folate, magnesium and potassium, know some disadvantages of eating it too much





समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्ट्रॉबेरी बच्चों को काफी ज्यादा पसंद होती हैं। यह फल देखने में जितना आकर्षक होता है, खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। साथ ही इसकी खुशबू भी काफी ज्यादा अच्छी होती है, जो लोगों को अपनी लोग काफी ज्यादा आकर्षित करती है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हैं। यह वजन कम करने से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करने में मददगार होता है। आज हम इस लेख में स्ट्रॉबेरी के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानेंगे।
स्ट्रॉबेरी के फायदे
दिल की बीमारियों से रखे सुरक्षित
स्ट्रॉबेरी के सेवन से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड से भरपूर होता है। यह यौगिक आपके दिल को स्वस्थ रखने में असरदार हो सकते हैं। यदि आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करें।
दांतों को रखे स्वस्थ
दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। यह आपके दांतों को नैचुरल तरीके से सफेद करने का कार्य करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन-सी से दांतों का पीलापन दूर करके उसमें एंजाइमों को बनने से रोकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी दांतों में बैक्टीरिया के उत्पन्न को रोकता है। जिससे आपके दांतों की कई परेशानी दूर रहती है।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी स्ट्रॉबेरी का सेवन लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम की प्रचुरता होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। इतना ही नहीं, यह स्ट्रोक के जोखिमों को भी कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद घुलनशील फाइबर, खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
कैंसर से करे बचाव
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करने में स्ट्रॉबेरी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में कैंसर थेराप्यूटिक और कैंसर प्रिवेंटिव गुण पाया जाता है, जो आपको कैंसर से बचाव करने में मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी में मौजूद केमो प्रिवेंटिव गुण कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में असरदार हो सकती है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
स्ट्रॉबेरी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी के सेवन से बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियों को कमजोर होने से रोकने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम की प्रचुरता होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
कोरोनाकाल में इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप फल खाकर इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो स्ट्रॉबेरी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार हो सकता है।
मस्तिष्क को रखे स्वस्थ
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में स्ट्रॉबेरी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के साथ कमजोर याददाश्त को रोकने में मददगार होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क को स्ट्रेस से मुक्त रखता है। साथ ही यह मस्तिष्क में होने वाली अन्य समस्याओं को दूर रखता है।
वजन कम हो सकता है
स्ट्रॉबेरी के सेवन से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही इसमें फाइबर भी प्रचुरता होती है, जो आपके पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में अगर आप अनहेल्दी स्नैक्स के बजाय स्ट्रॉबेरी को अपने स्नैक्स में शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर का वजन भी कम हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी
गर्भवती महिलाओं के लिए भी स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद हो सकता है। स्ट्रॉबेरी में फोलेट पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी जरूरी है। यह तत्व जन्म दोष को दूर करने में असरदार होता है। जन्म दोष एक ऐसी समस्या है, जिसमें बच्चे का विकास रूक जाता है। इसके अलावा शिशु को कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को फोलेट से भरपूर आहार खाने की सलाह दी जाती है।
पुरुषों के लिए है फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी के सेवन से पुरुषों का स्वास्थ्य भी बेतर हो सकता है। दरअसल, इसमें अफ्रोडीसीएक तत्व मौजूद होता है, जो कामोत्तेजना बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी के सेवन से इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
स्ट्रॉबेरी के नुकसान
स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
- स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके पेट में मरोड़ की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से हेमोक्रोमैटोसिस की परेशानी होसकती है।
- स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम की अधिकता होती है। अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर में पोटैशियम की अधिकता हो सकती है, जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
- स्ट्रॉबेरी में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से डायरिया, पेट में दर्द, गैस और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
- इसके साथ ही अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हाइपरकलेमिया की शिकायत हो सकती है। जो मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है। साथ ही इससे लकवा की परेशानी भी हो सकती है।
नोट – स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की समस्या पहले से ही है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही स्ट्रॉबेरी का सेवन करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440